रक्सौल : विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत लगाकर चुनाव प्रचार करने में लग गए है. वही प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के जीत की दवा कर आपस में उलझ रहे है. रविवार की सुबह शहर के स्टेशन चौक स्थित एक चाय की दुकान पर यह नजारा देखने को मिली. चाय की दुकान पर लगभग सभी दलों के प्रत्याशी के दर्जनों समर्थक चाय की चुस्की ले रहे थे. वही इस दौरान अपने-अपने प्रत्याशी के जीतने का दावा कर रहे थे. कुछ लोगों के द्वारा कहा जा रहा था कि इस बार चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी और रक्सौल से एनडीए प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा विधायक बनेंगे तो कुछ लोग इसका खंडन करते हुए साफ तौर पर कह रहे थे कि बिहार में इस बार बदलाव का ब्यार बह रही है. तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता तो महागठबंधन समर्पित कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के जीत का दावा कर रहे थे. वही कुछ लोगों का कहना था कि बिहार से पलायन को रोकने के लिए जन सुराज प्रतिबद्ध है. बिहार के लोग बदलाव के साथ जन सुराज की सरकार बनाना चाहती है व स्थानीय प्रत्याशी कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल की जीत का दावा कर रहे थे. प्रत्याशियों के समर्थक बात-बात में आपस में उलझ रहे थे. इस दौरान दुकानदार के द्वारा चाय देते हुए कहा जाता है कि जो भी विधायक बनेंगे हम सब को मंजूर है. लेकिन हम सब भाई आपस में न उलझे तो बेहतर रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *