खेत में सोहनी के दौरान गिरा था बिजली, हल्की बारिश के बाद भी मजदूर कर रहे थे काम
कैमूर (एटीवी बिहार)

सोमवार की सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की कड़कन भी काफी तेज थी। मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में खेत में सोहनी करने के लिए गई 8 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिसमें घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच महिलाएं बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल महिलाओं का इलाज जारी है। मृतक महिलाओं की पहचान दनियालपुर कुरई गांव निवासी अशोक राम की 45 वर्षीय पत्नी मगरी देवी, मदन राम की 45 वर्षीय पत्नी प्रेमशिला देवी और मनोज राम की 40 वर्षीय पत्नी कुमारी देवी बताई जा रही है। वहीं झुलसी हुई महिलाओं में गीता देवी (40 वर्ष), जानकी देवी (45वर्ष), कुंती देवी (40वर्ष), मीरा देवी (35वर्ष) व पुष्पा देवी (40वर्ष) शामिल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर मोहनिया विधायक संगीता कुमारी भी पहुंची। वही मोहनिया अंचलाधिकारी पुष्पलता कुमारी ने बताया कि सात महिलाएं खेत में काम करने गई हुई थी। आकाशीय बिजली गिरने से चार झुलस गई, जबकि तीन महिलाओं की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *