नई दिल्ली : बीजेपी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलने का सिलसिला जारी है। दिल्ली से बिहार निवास से वे लोगों से मुलाकात कर बधाइयां स्वीकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह दिल्ली पहुंचे और उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ दौरे के लिए आमंत्रित किया। बबन सिंह के साथ उनके बेटे विशाल सिंह ने भी बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की। विशाल सिंह VBB इंफ्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन अब तक बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। वह शुरुआत से ही संघ और बीजेपी से जुड़े रहे हैं। उनके पिता नबीन किशोर सिन्हा बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं। उन्होंने भी बिहार विधानसभा के पटना का नेतृत्व किया। उनके निधन के बाद नितिन नबीन राजनीति में आए, तब से अब तक पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे हैं। वो सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की। अब उनको बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे बिहार समेत पूरे देश के बीजेपी नेताओं में खुशी है। वो मुलाकात के लिए लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बबन सिंह और विशाल सिंह भी दिल्ली पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *