रक्सौल : बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न कराने के लिए आए अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की वापसी का क्रम शुरू हो गया है. मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब चुनाव संपन्न कराने के लिए आई अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां वापस जा रही है. इसी क्रम में रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच लगाकर सीआईएसएफ की एक कंपनी को भेजा गया. वहीं रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी मिथिला एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाकर अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भेजने का निर्देश प्राप्त हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *