नेपाल (एटीवी बिहार)
इस साल के गर्मी में भारत-नेपाल सीमा के दोनों तरफ पीने के पानी का भारी किल्लत देखा गया। भू-जल 60 से 70 फीट नीचे चला गया। लोगों में हाहाकार मच गया। जिसके बाद भारतीय शहर रक्सौल और नेपाली शहर बीरगंज में आनन-फानन में लोगों तक पानी पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी कड़ी में बीरगंज में नगर निगम के द्वारा बड़े पैमाने पर समरसेबुल पम्प लगाया गया और लोगों के घरों में पानी पहुंचाया गया। लेकिन सरकार के द्वारा पानी का जांच नहीं कराया गया। इस सप्लाई के पानी को पीने से बीरगंज के लगभग 1000 लोग हैजा बीमारी से पीड़ित हो गए। लगभग 200 लोग अस्पतालों में भर्ती है। जिससे बीरगंज के लोगों में प्रशासनिक अधिकारी व नेताओं के विरूद्ध आक्रोश है। इस समय बीरगंज के सांसद प्रदीप यादव ही नेपाल सरकार में पीने के पानी विभाग के मंत्री है। बीरगंज की एक लड़की किरण जिसके परिवार के पिता सहित चार लोग अस्पताल में भर्ती है ने मंत्री प्रदीप यादव को बार-बार फोन की पर वह फोन नहीं उठाए। लेकिन आखिर में जब उन्होंने फोन उठाया तो उस लकड़ी ने आम नागरिक की ताकत से उन्हें एहसास कराया और उनकी बोलती बंद कर दी। किरण और मंत्री प्रदीप यादव का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *