तीन नोटिस के बाद अब कार्रवाई की तैयारी में जुटा नगर परिषद
रक्सौल : गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि का उठाव करने के बाद घर का निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. नगर परिषद इसको लेकर सख्त है और पूरे नगर परिषद क्षेत्र में 26 लाभुकों ऐसे चिन्हित किए गए है, जिनको तीन नोटिस देने के बाद अब उनके ऊपर सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. बार-बार समय देने के बाद भी इन लोगों के द्वारा आवास का निर्माण नहीं कराया गया है. सर्टिफिकेट केस हो जाने के बाद लाभुकों का पूरी राशि के साथ सरकारी नियमानुसार ब्याज सहित पैसा वापस लौटाना होगा, अन्यथा की स्थिति में सजा भी हो सकती है. सर्टिफिकेट केस के दायरे में आने वाले सभी लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के तहत घर बनाने के लिए पैसा दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी इनके द्वारा घर का निर्माण नहीं कराया गया है. जिन 26 लाभुकों को सर्टिफिकेट केस की तैयारी है, उनके अलावे 60 से अधिक ऐसे लोग है, जिनको दूसरा नोटिस दिया जा चुका है. इसके बाद भी, यदि इनके द्वारा निर्माण कार्य को प्रारंभ नहीं किया जाता है तो इन लोगों पर भी केस दर्ज किया जाएगा. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जो भी सरकारी पैसा लेने के बाद निर्माण कार्य को पूरा नहीं किए है, उनको चिन्हित किया गया है. अब उनपर कार्रवाई की जायेगी.इन लोगों पर सर्टिफिकेट केस की है तैयारी
– ममता देवी, पति टुनटुन राम, वार्ड नंबर 1- अमरीषी, पिता नंदू राम, वार्ड नंबर 1
– हसीना, पति मो. मोसहाब, वार्ड नंबर 1- फातमा, पति मो. अलाऊदिन, वार्ड नंबर 1
– एजाज मियां, पिता भोली मियां, वार्ड नंबर 1- गायत्री देवी, पति अवध महतो, वार्ड नंबर 4
– रवया देवी, पति रामदयाल हजरा, वार्ड नंबर 4- रामएकबाल, पिता रामअज्ञा प्रसाद, वार्ड नंबर 4
– जोहरा खातून, पति मैसुर मियां, वार्ड नंबर 4- भरत साह, पिता राज कुमार साह, वार्ड नंबर 4
– शिवकुमारी, पति लक्ष्मण साह, वार्ड नंबर 4- योगेन्द्र, पिता मेथुर पासवान, वार्ड नंबर 4
– विश्वनाथ, पिता हरि ठाकुर, वार्ड नंबर 4- अबकर अली, पिता भोला मियां, वार्ड नंबर 4
– ज्योति देवी, पति जयनंदन मंडल, वार्ड नंबर 5- मीना देवी, पति श्याम साह, वार्ड नंबर 5
– टुना साह, पिता जंगबहादूर साह, वार्ड नंबर 8- अब्दुल सलाम, पिता मो. आबीद, वार्ड नंबर 8
– सगीर अहमद, पिता मंजरूल हक, वार्ड नंबर 8- कालीचरण, पिता भिखारी प्रसाद, वार्ड नंबर 9
– मो. मुस्लीम, पिता सादिक साह, वार्ड नंबर 9- शीला देवी, पति कृष्णा प्रसाद, वार्ड नंबर 11
– सुशीला देवी, पति शिवनाथ साह, वार्ड नंबर 14- अंजू श्रीवास्तव, पति बबन प्रसाद, वार्ड नंबर 22
– जोखू महतो, पिता स्व. दुदही महतो, वार्ड नंबर 15- रीना देवी, पति आत्मा दास, वार्ड नंबर 15
