अब इस योजना के तहत तक तकरीबन 1 करोड़ 71 लाख 57 हजार 323 महिलाओं के खातों में हस्तानांतरित की जा चुकी है लगभग 18 हजार 100 करोड़ की राशि
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनके स्वरोजगार के लिए सितंबर में शुरू हुई थी योजना
पटना : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को सीएम नीतीश कुमार द्वारा 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में प्रति लाभुक 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। अब तक इस योजना में सरकार की तरफ से महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में अब तक लगभग 18 हजार 100 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए यह कवायद की जा रही है।
सरकार की ओर से इससे पहले भी 26 सितंबर के बाद 03, 06, 24 अक्टूबर और 28 नवंबर तक तकरीबन 1 करोड़ 56 लाख 57 हजार महिलाओं के खातों में 15 हजार 600 करोड़ रुपए भेजी जा चुकी है। अलग-अलग समय में भेजी गई इस राशि से बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना खुद का रोजगार शुरू भी कर लिया है और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जल संसाधन व भवन निर्माण मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग मंत्री श्रवण कुमार व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
