रक्सौल : शहर के वार्ड एक स्थित शिव हनुमान मंदिर के समीप निवासी समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्रा एवं संजू मिश्रा की बेटी निशा कुमारी मिश्रा ने बीडीएस की डिग्री हासिल कर न केवल परिवार का बल्कि शहर का मान बढ़ाया है. निशा के बीडीएस की डिग्री हासिल करने पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रों में हर्ष की लहर एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बचपन से मेधावी निशा ने अपने एकेडमिक कैरियर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने दसवीं तक की पढ़ाई शहर के डंकन एकेडमी से की एवं 2 की पढ़ाई चेन्नई से तथा कोटा (राजस्थान) एलेन इंस्टिट्यूट से मेडिकल की तैयारी की तथा वहां की सभी इंटरनल परीक्षाएं डिस्टिंकसन के साथ उत्तीर्ण हुई. निशा ने मध्यप्रदेश के मानसरोवर डेंटल कॉलेज से सभी सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीडीएस की डिग्री हासिल कर अपनी सफलता की गाथा लिखी. निशा ने बताया कि इसी 13 नवम्बर को संपन्न दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश सरकार में विधानसभा स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों उसने बीडीएस की मानद डिग्री हासिल की है. निशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है. वही निशा के डॉक्टर बनने पर ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि बेटी ने मेडिकल की कठिन परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर डॉक्टर बनकर हम सबको गौरवान्वित किया है. मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, सेवानिवृत्त माल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, भारत विकास परिषद के रजनीश प्रियदर्शी, पारस मणि मिश्रा, अभय कुमार मिश्रा, पुरूषोत्तम मिश्रा, लोकेश मिश्रा, योगिता कुमारी मिश्रा, बच्चा मिश्रा, रक्सौल स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार, वार्ड पार्षद ओम कुमार साह, नीतेश ठाकुर, रीतेश ठाकुर, प्रकाश श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है.

अपने माता-पिता के साथ निशा कुमारी मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *