हरसिद्धि : विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. पुलिस मुख्यालय एवं चुनाव आयोग के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लाइसेंसी हथियारों के जमा कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया था कि वे अपने लाइसेंसी हथियार तत्काल थाना में जमा करें. इस आदेश के तहत अब तक 130 हथियार थाना में जमा कराए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि अब भी 24 लाइसेंसधारी ऐसे हैं जो नोटिस के बावजूद थाना नहीं पहुंचे हैं. इन सभी को फोन के माध्यम से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने अब तक हथियार जमा नहीं किए हैं. ऐसे में वैसे लाइसेंसधारियों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जिन लाइसेंसधारियों ने अभी तक अपने हथियार जमा नहीं किए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मतदान से पहले तक सभी लाइसेंसी हथियारों को सुरक्षित रूप से थाना में जमा करवा लिया जाएगा ताकि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *