रामगढ़वा : ग्रामीण क्षेत्रों में भी एटीएम कार्ड को बदलकर आर्थिक अपराध करनेवाला गैंग सक्रिय हो गया है जो एटीएम से ग्राहकों को धोखा देकर कार्ड बदलकर फरार हो जाते है. ऐसा ही घटना रामगढ़वा स्थित सीबीआई की शाखा पटनी के एटीएम से प्रकाश में आया है. थानाक्षेत्र के मंगलपुर निवासी सुरेश सिंह वल्द स्व. गौरीशंकर सिंह के साथ 23 अक्टूबर को घटित हुई है. धोखाधड़ी का शिकार श्री सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 10.30 बजे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा पटनी के नीचे स्थित एटीएम से पैसा की निकासी करने गये थे. दो बार प्रयास किया पर जिसमें सिर्फ पर्ची ही निकला पैसा नहीं निकल पाया तभी पीछे खड़े एक अनजान व्यक्ति जिसकी उम्र करीब तीस वर्ष होगी उसने कहा कि पर्ची उठा लीजिए जिसे मैंने फेंक दिया था जैसे ही मैं उठाने के लिए झुका कि उसने मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया व दूसरा कार्ड मशीन में लगा दिया. जिसे लेकर मैं चला गया तथा स्टेट बैंक में जाकर चेक से 30 हजार की निकासी किया. इस धोखाधड़ी की जानकारी मुझे 25 अक्टूबर को लगा तब तक मेरे खाते से 1 लाख 15 हजार 428 रुपये की निकासी कई किस्तों में कर ली थी. संज्ञान में आने के बाद मैनें एटीएम को ब्लॉक कराते हुए 26 अक्टूबर को एसबीआई शाखा रामगढ़वा में तथा कानूनी कार्यवाही के लिए स्थानीय थाना में भी लिखित शिकायत दर्ज किया है. उन्होंने आगे बताया कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कांटी स्थित बाबा गरीब नाथ पेट्रोल पम्प से 13 व 12 हजार दो किस्तों में 25 हजार की निकासी पॉश मशीन से की गयी है. जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी स्थानीय पुलिस के द्वारा लिया गया है जिसमें कांटी तिवारी टोला नगर परिषद वार्ड नंबर 7 के मुकेश प्रसाद कुशवाहा के पुत्र धीरज कुमार के द्वारा पैसे की निकासी की गयी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
