रक्सौल : शहर के पुराना एक्सचेंज रोड निवासी प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी शिव कुमार केशान के पौत्र एवं रामकृष्ण केशान उर्फ बंटी एवं नीमा केशान के पुत्र रौनक केशान ने चार्टेड अकाउंट की फाइनल परीक्षा में सफलता का परचम लहरा न केवल परिवार का बल्कि शहर एवं जिले का नाम रोशन किया है. रौनक के सीए की डिग्री हासिल करने पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रो में हर्ष की लहर एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बचपन से मेधावी रौनक का सीए की डिग्री हासिल करना परिवार के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है. इस सफलता पर रौनक ने कैरियर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दसवीं तक की पढ़ाई डीपीएस बीरगंज से, 2 की पढ़ाई नीरजा मोदी स्कूल जयपुर से एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की है. रौनक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढाई जारी रखते हुए सीए की तैयारी पूरे लग्न से करते हुए सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की. रौनक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, चाचा रवि केशान, चाची डॉली केशान एवं गुरूजनों को दिया है. वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, पूर्व अध्यक्षा वीणा गोयल, सीताराम गोयल, कैलाश चंद काबरा, राजकुमार अग्रवाल, रजनीश प्रियदर्शी, बिमल कुमार सर्राफ, कमल सर्राफ, पूर्व पार्षद सुरेश कुमार, सीए विजय अग्रवाल, सीए कमल मस्करा, अशोक अग्रवाल आदि ने रौनक को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. वही दूसरी ओर प्रखंड के नोनेयाडिह पंचायत के महदेवा गांव निवासी मो. रऊफ मियां व मुस्तकिमा खातुन के पुत्र तौहीद हुसैन ने भी सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता का परचम लहराते हुए प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है. इस सफलता पर तौहीद हुसैन ने अपनी कैरियर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मेरी प्रारंभिक शिक्षा केसीटीसी रक्सौल से हुयी है. इस दौरान उसकी सफलता पर परिजनों के साथ-साथ गांव में हर्ष का माहौल है. वही बी.कॉम तक की शिक्षा देने वाले डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने बधाई और शुभकामन दिए हैं और उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *