रक्सौल : शहर में मंगलवार को (आज) सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 5 बजे तक यानि 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विधुत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण इंडस्ट्रीयल फीडर में तार के बदलाव और आवश्यक रखरखाव कार्य को बताया गया है. इसकी जानकारी देते हुए सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि मेंटनेंस कार्य के कारण रक्सौल और कौड़ीहार फीडर से विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से संध्या 5 बजे तक बंद रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने आवश्यकता अनुसार काम समय से पहले निपटा लें. सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि विधुत उपभोक्ताओं के सुविधा का ख्याल रखते हुए मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *