हरसिद्धि : हरसिद्धि-अरेराज मुख्यमार्ग के चन्द्रहिया चौक के समीप स्थानीय पुलिस के गश्ती दल ने रविवार की मध्य रात्रि में संदिग्ध स्थिति में दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक में यादवपुर पंचायत के दुधही मलाही टोला निवासी लोचन सहनी के पुत्र रंजीत सहनी व चंद्रहीया निवासी रहमान अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी बताए जाते हैं. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि गश्ती दल के द्वारा 1 बजे रात्रि में चंद्रहीया चौक के समीप संदिग्ध हालत में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए अरेराज न्यायालय में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों युवक एक साथ चौक पर इधर-उधर घूम रहे थे, जिस पर गश्ती दल की नजर पड़ी और गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में कुछ नहीं बता पाया. जिसके लिए थाना लाया गया. थाना आने के बाद दोनों ने अपना नाम, पता सही बताया, जिसकी सत्यापन करते हुए न्यायालय में भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *