रक्सौल : प्रखंड के भेलाही हरिओम विवाह भवन में नव निर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की जीत के बाद अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल मौजूद रहे. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया अजय पटेल के द्वारा किया गया था. इस दौरान सांसद व विधायक बारी-बारी से रस्गुल्ला से तौला गया. इसके बाद, सांसद व विधायक को अंग वस्त्र तथा फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि रक्सौल विधानसभा के अंदर जो भी समस्या है. उसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रक्सौल के दोनों रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज बनाने का काम जल्द शुरू होगा. वहीं, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपनी जीत को लेकर लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधानसभा के अंदर जो भी विकास कार्य अधूरा रह गया है, उसकी सूची तैयार की जा रही है. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी कहा कि यदि कोई समस्या है तो उसकी जानकारी हमकों दे, समस्या का निदान कराया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन अजय पटेल ने किया. कार्यक्रम के दौरान एनजीएफ पब्लिक स्कूल की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया. मौके पर भाजपा नेता सुरेश यादव, प्रदीप सर्राफ, एनजीएफ के निदेशक अबरार आलम, सन्याल पटेल, मदन बाबा, श्रीकिशुन दास, धर्मवीर चौरसिया, आशुतोष कुमार, विर शमसेर पटेल, रामयश सिंह, सुबोध कुशवाहा, अनिल पटेल, मृत्युजंय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.

अभिनंदन समारोह में शामिल सांसद व विधायक. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *