रक्सौल : विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में 11 दिव्यांगों के बीच बैट्री द्वारा संचालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. एसडीओ मनीष कुमार, बीडीओ जयप्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल को रवाना किया गया. केंद्र प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी ने बताया कि 17 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन बैट्री संचालित ट्राई साइकिल के लिए किया गया था, जिसमें उपस्थित लोगों को ट्राई साइकिल दिया गया. शेष 6 लोगों की ट्राई साइकिल बुनियाद केंद्र पर रखी गई है, जिनके आने पर उनको साइकिल दी जायेगी. इसके बाद दिव्यांगों के बीच एक बैठक जिष्णूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में की गई. बैठक में सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए परिचर्चा का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि पहले बैट्री संचालित ट्राई साइकिल 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग लोगों को दिया जाता था, लेकिन अब सरकार का नियम बन गया है कि 40 प्रतिशत दिव्यांग लोगों को भी ट्राई साइकिल दी जाएगी. वहीं विकलांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें नींबू प्रतियोगित, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. इसमें सफल बच्चों को सम्मानित किया गया. मौके पर संजय कुमार, मिथलेश कुमार, मंजीत कुमार, अशोक कुमार, राम कुमार, सोनी कुमारी, मौसमी कुमारी, अनुपमा कुमारी, लक्ष्मण कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल को रवाना करते अनुमंडल पदाधिकारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *