मोतिहारी : जिले के पकड़ीदयाल इलाके के रहनेवाले बबन सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह छत्तीसगढ़ का काम देखेंगे। बबन सिंह मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल इलाके के परसौनी गांव के रहनेवाले हैं। मोतिहारी से काम की शुरुआत की। 2011 में छत्तीसगढ़ में जाकर बसे। वहां के नामी उद्योगपतियों में बबन सिंह का नाम है। इनकी नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने की है, जो यूपी सरकार में मंत्री हैं और रायबरेली के रहनेवाले हैं। नियुक्ति के साथ दिनेश सिंह ने बबन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें एक महीने के अंदर छत्तीसगढ़ के हर जिले में संगठन को खड़ा करने की जिम्मेदारी दी हैं। पहले जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करनी है, जिसके बाद जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। अपनी नियुक्ति पर बबन सिंह ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वो बाखूबी निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में क्षत्रियों का नेटवर्क पहले से है, लेकिन महासभा के जरिए उसको संगठित रूप मिल जाएगा।

बबन सिंह
