हरसिद्धि : प्रखंड के खाद बीज व्यवसायी धनंजय कुमार के खाते से साइबर फ्रॉड ने मोबाइल हैक कर 65 हजार रुपये उड़ा लिया. इस संबंध में व्यवसायी धनंजय कुमार ने साइबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने उल्लेख किया है कि बुधवार के दिन नेटवर्क रहने के बावजूद भी मोबाइल काम नहीं करता था व गर्म अवस्था में रहता था. इनका खाता यूनियन बैंक की शाखा अरेराज में है जिसका एप्प इनके मोबाइल में था और उसी से लेन-देन करते थे. फ्रॉड ने पहले इनके आईडी को रिसेट कर नया लॉगिंग कर लिया. ट्रांजेक्शन भी रिसेट कर नया बना लिया और पहली बार में65 हजार का निकासी कर लिया. वही इस संबंध में साईबर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *