मोतिहारी : मोतीहारी में शराब के नशे में पैरवी करने जाना नेता जी को महंगा पड़ गया। जिस आरोपी का पैरवी करने नेताजी पहुंचे थे उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था. जिसे पीपरा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. समर्थक की गिरफ्तारी से गुस्साये नेता जी जो पंचायत समिति सदस्य हैं. वे शराब के नशे में थाना पहुंच गये. फिर क्या था पिपरा पुलिस के द्वारा विसुनपुरवा पंचायत के समिति सदस्य मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी मेडिकल चेकअप में अल्कोहल की पुष्टि हुई है. मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

शराबबंदी वाले बिहार में नेताजी के शराब पीकर थाने में पैरवी करने जाना व खुद गिरफ्तार हो जाना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. पंचायत समिति सदस्य के इस दुस्साहस की लोग चर्चा कर रहे हैं कि जहां पूरे बिहार शराब बेचना, भंडारण, परिवहन, पीना कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में है. फिर नेता जी ने कहा से शराब की सेवन की। यह भी जांच का विषय है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिपरा थाना में एक हत्या के प्रयास में पकड़े गए आरोपी का पैरवी करने नशे में ही धुत नेता जी पहुंच गए। पुलिस को नेता जी के नशे में धुत होने का संदेह होते ही हिरासत में लेकर अल्कोहल का जांच कराया गया। जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार नेता पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार के रूप में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *