छौड़ादानो : सोशल मीडिया पर टशन के साथ कट्टा लहराते फोटो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया. फोटो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला थाना क्षेत्र के दूहो सुहो फतुहा गांव का है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दूहो सुहो फतुहा गांव निवासी चंद्रिका राम के पुत्र सुशील कुमार 28 वर्ष का दोनो हाथों में कट्टा लिए फोटो वायरल हो रहा था. जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो फोटो की सत्यता की पुष्टि के बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सुशील कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह नाच पार्टी में काम करता है. लगभग एक वर्ष पहले वह लौंडा नाच के ऑर्केस्ट्रा में सट्टा पर शिवहर गया था. वहीं पर एक लड़का ऑर्केस्ट्रा में हथियार ले कर आया था. उसी से कट्टा लेकर उसने फोटो खिंचवाई थी. जिसे अब सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि फोटो में वायरल हथियार बरामद नहीं हुआ है. मामले में गिरफ्तार के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कांड संख्या 344/025 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
