छौड़ादानो : स्थानीय पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर स्वर्गीय महेश सिंह के कृषि फार्म के समीप सड़क पर से 18 बोतल कस्तूरी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि,गिरफ्तार प्रिंस कुमार लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव का रहनेवाला है. सोमवार को उसके विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.
