हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के हंसुवाहा मानिकपुर पंचायत के बिशुनपुरवा गांव से स्थानीय पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक चोरी की बाइक को बरामद किया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बरामद गाड़ी सरैया खुर्द निवासी संजय यादव की बताई जाती है. 20 अक्टूबर को संजय यादव की गाड़ी चोरी हुई थी, जिसको चोरों ने चुरा कर बिशुनपुरवा गांव के एक सरेह में रखे गए पुआल में छुपाया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पुआल की ढेर में चोरी की गाड़ी छुपाया गया है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाड़ी को बरामद किया. गाड़ी को बरामद कर थाना लाया गया और बाइक चोर की तलाश जारी है.
